27जेएनडी29: ट्राफी के साथ खिलाड़ी रेणु खटकड़। स्रोत: परिवार
उचाना। पलवल में आयोजित राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में खटकड़ गांव की बेटी रेणू खटकड़ ने जींद की टीम की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इसमें दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी की भूमिका निभाई।
रेणू के पिता बलजीत खटकड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 24 से 26 सितंबर तक हुई थी। रेणू 2025 में टीम हरियाणा की ओर से खेलते हुए गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। बेटी को खेलों में हिस्सा लेने के लिए पूरा परिवार प्रोत्साहित करता है।