फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाप प्रतिनिधियों ने सीएम के ओएसडी को किया सम्मानित

Sat, 08 Mar 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी04-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिहं बडख़ालसा को सम्मानित कर
विज्ञापन
उचाना। कंडेला खाप के सर्वजातीय प्रधान धर्मपाल कंडेला ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बड़खालसा से अपने खाप प्रतिनिधिमंडल के साथ भेंट की। कंडेला खाप ने बड़खालसा को हल भेंटकर स्वागत किया। ओएसडी ने धर्मपाल कंडेला, उपप्रधान सेवानिवृत्त प्रोफेसर दयानंद रेढू को चादर भेंट कर सम्मानित किया। दाड़न, राठी और चहल खाप ने भी पगड़ी पहनाकर ओएसडी का सम्मान किया।
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र मलिक ने कार्यक्रम का संचालन किया। सभी खापों ने सामूहिक रूप से समाजहित से जुड़े मुद्दे प्रस्तुत किए। धर्मपाल कंडेला ने हिंदू विवाह अधिनियम और लीव इन रिलेशनशिप को समाज को तोड़ने वाला कानून बताते हुए, इसके दुष्परिणामों और बढ़ते मुकदमों पर चिंता व्यक्त की। वहीं, लिव इन रिलेशनशिप कानून में संशोधन और नशा रोधी कड़े उपायों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर दयानंद रेढू, प्राचार्य पवन रेढू, सरपंच रमेश दालमवाला, सरपंच जयपाल शाहपुर, सरपंच रामदिया खोखरी, विक्रम चहल और बिंद्र नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें