फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाप पंचायतों और सरपंचों ने थामा बाल विवाह मुक्ति रथ का हाथ

Sun, 22 Feb 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी14: बाल विवाह मु​क्ति र​थ को समर्थन करते खाप सदस्य। स्रोत पदा​धिकारी
विज्ञापन
जींद। गैर-सरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया के संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान को जिले में जनसमर्थन मिल रहा है। खाप लैंड के नाम से प्रमुख खापों और दर्जनों सरपंचों ने अभियान का समर्थन किया है।
विज्ञापन


जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिनैन खाप, माजरा खाप, कंडेला खाप, सतरोल और पूनिया खाप सहित कई प्रभावी खाप नेताओं ने रथ के हस्ताक्षर बोर्ड पर संकल्प जताते हुए लोगों से इस बुराई को जड़ से खत्म करने की अपील की है। 28 दिनों में यह रथ जिले के पांच शहरों और 200 से अधिक गांवों का भ्रमण कर चुका है।
इस दौरान दनौदा कलां, घिमाना और भंभेवा जैसे गांवों के सरपंचों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। भारत सरकार के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत इस रथ को पहले चरण में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी और दूसरे चरण में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने रवाना किया था। अभियान के तहत ग्रामीणों और विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों, सजा और जुर्माने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। खाप पंचायतों के इस सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के खिलाफ संदेश और अधिक प्रभावी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें