फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वकीलों ने 108 कुंडीय महायज्ञ में दी आहुति

Sun, 22 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी29: 108 कुण्डीय महायज्ञ यज्ञ में आहुति डालते हुए आयोजक। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जींद। वकीलों ने परिवार समेत हुडा ग्राउंड स्थित एकलव्य स्टेडियम में आयोजित 108 कुंडीय शिव-शक्ति जनकल्याण महायज्ञ में आहुति अर्पित की। यह महायज्ञ परम पूज्य हरिओम महाराज के सानिध्य में हो रहा है। इसमें मुख्य यजमान के तौर पर कर्ण प्रताप व डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की। हरिओम महाराज ने कहा कि यह महायज्ञ आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ राष्ट्रहित के विषयों को जोड़कर इतिहास रचने का अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने वकीलों को माह में एक बार अपने घरों पर यज्ञ करने का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि यज्ञ में औषधियों और गाय के घी के उपयोग से पर्यावरण शुद्धि होती है तथा मानसिक शांति मिलती है। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन होने वाली दिव्य महाआरती में हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह निरंतर बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें