फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में हरियाणा में एक और महापंचायत आज, सरकार पर दबाव की रणनीति होगी तैयार

Thu, 25 May 2023 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

दो एकड़ में लगे टेंट में 22 खापों के चौधरी बैठेंगे। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक व पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक महापंचायत में शिरकत करेंगे। इससे पहले रोहतक के महम में भी महापंचायत हो चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खाप सरकार पर दबाव बनाने के लिए रणनीति तैयार करेंगी।
विज्ञापन
खटकड़ टोल पर महापंचायत की तैयारी में टैंट लगाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खटकड़ टोल पर 28 मई गुरुवार को खाप पंचायतें एकजुट होंगी। इसके लिए खटकड़ टोल पर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया शिरकत कर खाप पंचायतों से उनके पक्ष में आकर न्याय दिलवाने की मांग करेंगे। मंच से इन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। यहां पर लगभग आठ एकड़ में टेंट, पार्किंग, खाना और पेयजल की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


खटकड़ टोल कमेटी के आयोजक हरिकेश काब्रच्छा, वेदप्रकाश बरसोला, पूनम कंडेला, अनिता सुदकैन, अनिश खटकड़ ने जिले के गांवों में जाकर लोगों को न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के समर्थन में जिले से ही नहीं, प्रदेशभर से लोग शामिल होकर बड़ा निर्णय लेंगे। इसमें प्रदेशभर की 22 से अधिक खापों से महिला व पुरुष शामिल होंगे।

महापंचायत में खिलाड़ियों के पक्ष में आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाकर फैसला सुनाया जाएगा। पूनम कंडेला ने कहा कि इस महापंचायत में देश की बेटियों के समर्थन के लिए महिलाओं की भागीदारी भी अधिक होगी।
विज्ञापन


माजरा खाप ने दिया समर्थन, कहा-बेटियों को न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई
महापंचायत को माजरा खाप के प्रधान गुरविंद्र सिंह संधू व सचिव महेंद्र सिंह सहारण ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियां देश का गौरव होती हैं। इन पहलवान बेटियों ने देश के लिए बड़े पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है, लेकिन भाजपा के नेता व मंत्री आज इन पर अत्याचार की हद पार कर चुके हैं, इनको देश का कोई भी व्यक्ति सहन नहीं करेगा। इनके समर्थन में माजरा खाप से महापंचायत में हजारों लोग शामिल होंगे। माजरा खाप पंचायत 28 मई को वोट क्लब पर महिला पंचायत में भी हिस्सा लेगी।

गर्मी से बचने के लिए दो एकड़ में लगाया टेंट
खटकड़ टोल कमेटी व खाप पंचायतों को इस आंदोलन में ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके चलते दो एकड़ में टेंट लगाया गया है जबकि कुल आठ एकड़ जगह को महापंचायत के लिए चयनित किया है। इसमें पार्किंग, पेयजल, खाना व टेंट कई भागों में बांटा गया है। बिजली की व्यवस्था के लिए बड़े जेनरेटर की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें