फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: जहरीला पदार्थ निगलने से नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुरालजनों पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 25 May 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)

सार

पुलिस को दिए बयान में कलायत निवासी सुनील ने कहा कि उन्होंने अपनी छोटी बहन रूबी की शादी चार माह पहले की थी। सुनील ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगला है। 
विज्ञापन
मृत्तका रूबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में खेड़ा खेमावती गांव में एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान रूबी के रूप में हुई है। रूबी को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। उधर, मृतक महिला के परिजनों ने ससुरालजनों पर उसकी हत्या के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में कलायत निवासी सुनील ने कहा कि उन्होंने अपनी छोटी बहन रूबी की शादी गांव खेड़ा खेमावती निवासी अजय के साथ चार माह पहले की थी। मंगलवार को दोपहर बाद उसके मामा दर्शन का फोन आया कि रूबी ने कोई जहरीली वस्तु खा ली है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजन व ग्रामीण।
इस पर उन्होंने अपने बहनोई अजय से फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह बाहर है। घर जाकर पता करेगा। उसके बाद उन्होंने रूबी की सास से फोन पर बात की तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी और बताया कि वह इलाज के लिए अस्पताल में लेकर जा रहे हैं।

सुनील ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगला है। जब वह गांव में पहुंचे तो रूबी का शव चारपाई पर था। रूबी की सास ने बताया कि उसने गेहूं की टंकी में से गोली निकालकर खाई है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहन को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की भी मांग कर रहे थे। पुलिस ने सुनील के बयान पर पति अजय, सास देबो व ननद संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें