फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के सभी बर्तनों को ढककर रखें : मनजीत शर्मा

Sun, 12 Jul 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी13-आसन गांव में बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी मनजीत शर्मा। स्र
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालवा के अंतर्गत गांव आसन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। स्वास्थ्यकर्मी मनजीत शर्मा ने ग्रामीणों को डेंगू के लक्षण, बचाव के उपाय और ट्रिपल-सी (चेक, क्लीन और कवर) फार्मूले की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए घर में कूलर, पानी की टंकी, गमले, फ्रिज की ट्रे और अन्य जल पात्रों की नियमित जांच करें। सप्ताह में एक बार उन्हें पूरी तरह खाली कर साफ करें। पानी के सभी बर्तनों को ढककर रखें। इससे एडीज मच्छर के प्रजनन को रोका जा सकता है। एडीज मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है।
यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर या जोड़ों में दर्द, उल्टी, कमजोरी या त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने, पानी जमा नहीं होने देने तथा ट्रिपल-सी फार्मूले को दैनिक जीवन में अपनाकर डेंगू से बचाव करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें