फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट झूठ का पुलिंदा :कैप्टन अजय

विज्ञापन
पीड़ित परिवार को सांत्वना देते पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव। - फोटो : bureau
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट झूठ का पुलिंदा है। प्रकाश सिंह कमेटी की फर्जी रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों व छोटे कर्मचारियों को बली का बकरा बनाया गया, जबकि बड़ी मछलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कैप्टन अजय सिंह यादव शनिवार को शहर के एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद वे निडाना गांव में कुएं में जहरीली गैस की वजह से मारे गए मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सांसद राजकुमारी सैनी समेत बीजेपी के बड़े नेता आरक्षण आंदोलन को भड़काने में अपने ही दो मंत्रियों का हाथ बता रहे हैं। सरकार इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जानी चाहिए, तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा। उन्होंने कहा कि यशपाल मलिक उत्तर प्रदेश के हैं, लेकिन राजनीति हरियाणा में करते हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

निजी होटल में हुई कार्यकारिणी के दौरान हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला कार्यकारिणी में रमेश सैनी को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। कैप्टन यादव ने कहा कि यह संगठन पूरी तरह से गैर राजनीतिक है, जो हरियाणा में बीजेपी द्वारा फैलाए गए जातिवाद के जहर के खिलाफ आवाज उठाएगा। 29 मई को संगठन कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
विज्ञापन


जाटों को मिले आरक्षण, पिछड़ों के हक के साथ न हो छेड़छाड़
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि वे जाटों को आरक्षण देने के खिलाफ नहीं हैं। सरकार ने आरक्षण देने में जल्दबाजी दिखाई है। जाटों के साथ-साथ पिछड़ों के आरक्षण को भी बढ़ाना चाहिए था।

सोनिया गांधी ने कर दिया मुंह बंद
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाने वाले कैप्टन अजय सिंह यादव पत्रकारों से बातचीत के दौरान बैकपुट पर नजर आए। हुड्डा के बारे में पूछे गए सवालों को टालते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से पिछले दिनों मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से बचने की हिदायत दी है। अगर समस्या है, तो सीधे पार्टी हाईकमान से बात करने के लिए कहा है। हाईकमान प्रदेश में पार्टी जिसको नेतृत्व सौंपेगा, वह उसी के साथ हैं।

मृतकों के परिवारों को 25 लाख व नौकरी दे सरकार
निडाना में मृतकों के परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे कैप्टन यादव ने कहा कि इस हादसे में जो पांच जानें गई हैं, उनकी जिम्मेदार प्रदेश की सरकार और प्रशासन है। यदि लापरवाह सरकार और प्रशासन समय रहते लोगों के पीने के पानी की समस्या का समाधान करते और रद्द पड़े कुओं को बंद करवा देते, तो पांच मासूम दलितों को अपनी जान से हाथ न धोना पड़ता। उन्होंने कहा कि सरकार को मृत्तकों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि और एक परिजन को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें