शुक्रवार को बिजली निगम आप्रेशन सब-डिविजन सिटी नरवाना के प्रांगण में हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों की क्रमिक हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। क्रमिक अनशन की अध्यक्षता दोनों यूनियनों के प्रधान सतबीर शर्मा व रामफल नैन ने की। शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर रामधारी एएफएम, जयपाल शर्मा लाइनमैन, रतनी देवी और पूनम पंघाल बैठे। कर्मचारियों ने कथित जनविरोधी नीतियों को लेकर सरकार की आलोचना की। कर्मचारियों ने आम जनता से अपील की कि अगर बिजली विभाग का निजीकरण हुआ तो जनता पर भारी दबाव पड़ेगा जिसे गरीब जनता सहन नहीं कर पाएगी। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस अवसर पर कृष्ण खटकड़ यूनिट प्रधान, राजबीर ढिल्लो, राजबीर डूमरखा, मेवा सिंह, सुनील श्योकंद, अंग्रेज सिंह, सतबीर शर्मा, रामफल नैन, कृष्ण शर्मा, पवन, हनिप महुम्मद कर्मचारी नेता मौजूद रहे।