फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कांशीराम को भारत रत्न मिलना चाहिए

Mon, 16 Mar 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी29-​भिवानी रोड ​स्थित वाल्मीकि चौपाल में कांशीराम जयंती कार्यक्रम में मौजूद पदा​धिकारी।
विज्ञापन
जींद। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने रविवार को कांशीराम की जयंती और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का छठा स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम भिवानी रोड स्थित वाल्मीकि चौपाल में मनाया गया। भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव संदीप बराह पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि कांशीराम को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित 21वीं सदी का नया भारत बनाना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोशन लाल, सोमपाल चौहान को हलकाध्यक्ष जींद नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रनिलअमरगढ़, जिला महासचिव सुशील छात्तर, सफीदों विधानसभा अध्यक्ष अक्षय, अधिवक्ता नरेंद्र सिंहमार, अधिवक्ता सुनील राज बामणिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें