फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेला खाप ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भरी हुंकार

विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद सभी को पौधे बांटते नवनियुक्त प्रधान ओमप्रकाश कंडेला। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
हाल ही में कंडेला खाप के एक गुट के प्रधान बने ओमप्रकाश कंडेला की तरफ से खाप के गांवों के लोगों व अन्य खापों के लोगों को रविवार को कंडेला गांव के ऐतिहासिक चबूतरे पर महाभोज दिया गया। इसमें कंडेला खाप के लोगों ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ हुंकार भरते हुए किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इसके अलावा खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताएं भी करवाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज सिंह कंडेला, माजरा खाप के प्रधान महेंद्र सिंह रिढाल, सुनील कंडेला, जगत सिंह रेढू, रणधीर सिंह, समुंदर सिंह फोर, सुरेंद्र बैरागी, रघुबीर भारद्वाज, जयसिंह कंडेला ने भी संबोधित किया। खाप के लोगों ने एक कार, हुक्का और पगड़ी ओमप्रकाश कंडेला को भेंट की। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान की इज्जत बरकरार रखेंगे तथा खाप के विकास के लिए कार्य करेंगे।
बैठक में प्रस्ताव पारित कर भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया गया। केंद्र व राज्य सरकार को पूंजीपतियों की कठपुतली कहते हुए कृषि कानून वापस लेने की मांग की गई। खाप से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन के सामने सामूहिक रूप से मांगें उठाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। युवाओं की प्रतिभा तराशने के लिए एक वर्ष में चार बार शैक्षणिक प्रतियोगिताएं करवाने, 18 से 25 वर्ष के लड़के-लड़कियों के लिए साल में चार बार खेल प्रतियोगिताएं करवाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए समय-समय पर अनेक वर्कशॉप लगाई जाएंगी। खाप के गांवों से कॉलेज में जाने वाली लड़कियों के स्पेशल बस चलाने की मांग की जाएगी। खाप के सरकारी स्कूल में सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाने वाले अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें