फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कालवन की सरपंच कविता को मिला विकास का प्रशिक्षण

विज्ञापन
23जेएनडी34-कालवन गांव की सरपंच कविता। स्रोत सरपंच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। कालवन गांव की सरपंच कविता दिल्ली में हुए चार दिवसीय सरपंच शक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम भारतीय गुणवत्ता परिषद व सरपंच संवाद की टीम की ओर से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के सरपंचों, विशेषकर महिला सरपंचों को सशक्त बनाकर ग्राम पंचायतों को विकास की नई दिशा देना रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के 16 राज्यों से चयनित 46 महिला सरपंचों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पंचायतों में विकास के नए आयाम जोड़ने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, गुणवत्ता आधारित कार्य प्रणाली तथा नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि यदि ग्राम स्तर पर योजनाओं को सही ढंग से लागू किया जाए तो इसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ देश के विकास में भी दिखाई देता है। भारतीय गुणवत्ता परिषद ने कहा कि विकसित गांव ही विकसित भारत की आधारशिला हैं। चार दिनों के प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ प्रशासनिक और नेतृत्व कौशल की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सरपंच कविता ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नई सोच और कार्यशैली मिली है, जिसे वे अपनी पंचायत में लागू करेंगी। अंत में उन्होंने भारतीय गुणवत्ता परिषद, सरपंच संवाद टीम एवं सभी प्रशिक्षकों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें