फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 जनवरी को निकाली जाएगी कलश यात्रा

Tue, 16 Jan 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी41 : लोगों को श्रीराम उत्सव का निमंत्रण देते श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
जींद। गांव रामराय स्थित श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक महाविद्यालय में मंगलवार को हुई। बैठक में 22 जनवरी को रामराय में मनाए जाने वाले श्री राम उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में कहा गया कि 20 जनवरी को गांव रामराय के ऐतिहासिक रामहृद तीर्थ की परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने बताया कि उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्य के बारे में जानकारी हासिल की। सर्वसम्मति से फैसले लिए गए कि 20 जनवरी को कलश यात्रा गांव रामराय में रामहृद तीर्थ की परिक्रमा मार्ग पर होगी। 21 जनवरी को भव्य शोभायात्रा गुलकनी के हनुमान मंदिर से आरंभ होगी और रामराय के आसपास लगते सभी गांवों में जाएगी। यात्रा में सभी अनुशासन का पालन करते हुए भगवान राम का गुणगान करते हुए चलेंगे। 22 जनवरी को सुबह पहले मंदिर में पूजन होगा उसके बाद हवन होगा। बाद में भगवान राम के भजनों का कार्यक्रम होगा। गायक कलाकार राजबीर शास्त्री, मुख्य अध्यापक लोकेश व राजेश उर्फ खन्ना रहेंगे। इस अवसर पर शास्त्री फूलकुमार, राजेंद्र शास्त्री, धर्मपाल शास्त्री, ललित शर्मा, संजय, राममेहर, गंगा प्रसाद सरपंच रामराये, हरिओम, मोहन शर्मा भी मौजूद रहे।
सुबह 10 बजे शुरू होगा भंडारा
बैठक में फैसला लिया गया कि प्रतिदिन सुबह दो घंटे तक सभी मंदिर, सभी भवनों व तीर्थ के घाटों की सफाई की जाएगी। 22 जनवरी को सुबह दस बजे भंडारा शुरू हो जाएगा, जो शाम तक चलेगा। इसके लिए महासचिव धर्मपाल शास्त्री व व्यवस्थापक ललित व्यवस्था संभालेंगे। समिति की टीम प्रधान मा. ऋषिकांत के नेतृत्व में टीम लोगों को निमंत्रण देगी।

16जेएनडी41 : लोगों को श्रीराम उत्सव का निमंत्रण देते श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें