फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नवदीप स्टेडियम में चल रही हॉकी के फाइनल मुकाबले में कैथल ने जींद को 3-2 से हराया

विज्ञापन
24जेएनडी11-नवदीप स्टेडियम में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत कोच
विज्ञापन
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में 8वीं सब-जूनियर व 18वीं जूनियर 5 दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता के सोमवार को फाइनल मुकाबले हुए। स्टेडियम इंचार्ज व कोच डॉ. संदीप गोयत ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र समूह सेवा समिति प्रधान कृष्ण श्योकंद व समाजसेवी दरवेश पूनिया पहुंचे।
विज्ञापन

सब जूनियर प्रतियोगिता में कैथल ने जींद को 3-2 से हराया। इस प्रकार जींद ने द्वितीय स्थान व कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर प्रतियोगिता में सोनीपत ने कैथल को 6-1 के अंतर से करारी हार दी। जूनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनीपत, दूसरे स्थान पर कैथल व तीसरे स्थान पर जींद रहा।
मुख्यातिथि कृष्ण श्योकंद और समाजसेवी दरवेश पूनिया ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में हार-जीत तो चलती रहती है। हार-जीत खेल में एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, ब्लकि लगातार मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

खेलकूद में हरियाणा के खिलाड़ियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर भारत भूषण गुप्ता, रोहताश शर्मा, प्रवीण नैन और प्रदीप मोर भी मौजूद रहे।

24जेएनडी11-नवदीप स्टेडियम में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें