फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ज्योति और राहुल को मिली पीएचडी की उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के दो शोधार्थियों ज्योति व राहुल पटवा ने भौतिकी विषय में डॉ. ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्राप्त की है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय एवं भौतिकी विभाग के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
विज्ञापन

शोधार्थी ज्योति ने नैनो-संरचित मिश्रित फेराइट्स की संरचनात्मक एवं चुंबकीय विशेषताओं का गहन अध्ययन किया। उनके शोध कार्य का कुल इम्पैक्ट फैक्टर 27 है जो उनके अनुसंधान की गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता को दर्शाता है।
वहीं शोधार्थी राहुल पटवा ने फोटो-उत्प्रेरक अनुप्रयोगों के लिए धातु ऑक्साइड के नैनोकम्पोजिट का संरचनात्मक और स्पेक्ट्रोस्कोपिक अध्ययन विषय पर शोध जो फोटो-कैटेलिटिक अनुप्रयोगों एवं पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उनके शोध कार्य का कुल इम्पैक्ट फैक्टर 30 रहा है जो उच्च स्तरीय एवं प्रभावशाली शोध को दर्शाता है।
विज्ञापन

पीएचडी शोध काल के दौरान दोनों शोधार्थियों ने 9-9 शोध पत्र प्रकाशित किए। कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने दोनों शोधार्थियों एवं उनके शोध निर्देशक डॉ. सुनील रोहिला को कहा कि शोध विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करता है।
भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि यह सफलता विभाग में सशक्त शोध संस्कृति को बढ़ावा देगी और आने वाले शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें