अलेवा। आरोही माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसनपुर में एक दिवसीय एनएसएस शिविर की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्या ममता शर्मा ने की। इस दौरान दंत चिकित्सक सारा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दी। विद्यार्थियों को पोषक आहार खाने, शारीरिक व दांतों की साफ-सफाई रखने व समय-समय पर चिकित्सा सलाह लेने व नशे से दूर रहने के बारे प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
प्राचार्य ममता शर्मा ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ एक अच्छे व्यक्तित्व वाला इंसान बनने के लिए प्रेरित कि या। इस अवसर पर तपस्या गहलावत, नवीन कुमारी, सविता, सुशील चौधरी, सीमा मौजूद रहीं। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।