हादसा स्थल पर कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : Jind
स्थानीय बाईपास मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 42 वर्षीय पत्रकार की मौत हो गई, जबकि 43 वर्षीय समाचार संपादक घायल हो गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के रहने वाले सुशील कुमार और घायल की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
मनोज कुमार ने बताया कि वह मेरठ में समाचार पत्र प्रकाशित करता है। वह किसी काम से अपने पत्रकार साथी सुशील कुमार के साथ मेरठ से जींद आ रहा था। जब वह सफीदों से जींद जाने वाला बाईपास के मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सुशील कुमार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।