गुरुग्राम में कार खरीदने और बेचने का काम करने वाले डीलर से सोमवार रात में पांच बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर कार छीन ली। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 5 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार छीनने की वारदात 24 अगस्त की देर रात में गांव झांझ कलां के पास हुई।
साश नगर, जिला पटियाला, पंजाब के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने बताय कि वह गुरुग्राम में कार खरीदने और बेचने का काम करता है। 24 अगस्त को वह गुरुग्राम से घर लौट रहा था। जब वह रात 11 बजे झांझ कलां गांव के पास पहुंचा तो सामने से एक कार आई, जिसके चलते उसने अपनी कार रोक ली। कार रोकते ही दूसरी कार से पांच युवक निकले और उन्होंने उस पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने उसे उतारा कर कार लेकर फरार हो गए। उसने इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके के मुआयना किया। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ कार छीनने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।