जींद। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) का त्रिवार्षिक चुनाव राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस कॉलोनी में हुआ। चुनाव संपन्न करवाने के लिए कैथल जिला प्रधान जितेंद्र करोड़ा के नेतृत्व में टीम पहुंची। इस दौरान सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार जोगेंद्र लोहान को जिला प्रधान नियुक्त किया गया।
इसके अलावा सभी ब्लॉक के प्रधान भी सर्वसम्मति से चुने गए, जिनमें जींद ब्लॉक से अनुराधा गुप्ता, अलेवा ब्लॉक से रमेश लोहान, सफीदों ब्लॉक से संजय ढिल्लों, जुलाना से अमीर खटकड़, पिल्लूखेड़ा से शशिकांत, नरवाना से राजेंद्र सिंह और उचाना से नसीबदीन चुने गए। नवनियुक्त जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान ने बताया कि वो अपनी पूरी टीम के साथ मांगों और समस्याओं का निदान करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
इस दौरान पूर्व जिला प्रधान शमशेर नैन, राज्य उपप्रधान सुरेंद्र मलिक, पूर्व जिला प्रधान ईश्वर सिंह, पूर्व जिला प्रधान जितेंद्र मलिक, महिला विंग प्रधान राजबाला कौशिक, ब्लॉक प्रधान अनिता सांगवान, संतोष बेनीवाल, सुनीता पूनिया, कविता श्योकंद, किरण गोयल, नीलम घनघस, सुनीता बूरा, सुरेश पूनिया, दलबीर सिंह, मनोज शर्मा, प्रवीण कुमार, विजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजकुमार लोहान, नरेश चहल, राजेश मौजूद रहे।