फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: जींद के खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में किसान ने जहर खाकर दी जान

Wed, 16 Jun 2021 12:41 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)

सार

बुधवार की सुबह किसान का शव बेड पर पड़ा मिला। उसके पास कीटनाशक की डिब्बी भी पड़ी मिली। मृतक किसान कृषि कानूनों को लेकर सरकार की हठधर्मिता से परेशान था। 
विज्ञापन
खटकड़ टोल पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि काूननों के विरोध में खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने पर खटकड़ गांव निवासी 55 वर्षीय सतपाल उर्फ पाला ने मंगलवार रात जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। धरने के नेताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


किसान नेता सतबीर पहलवान ने बताया कि 55 वर्षीय सतपाल पिछले छह महीने से धरने पर ही था। घर पर जरूरी काम होने पर ही जाता था। सतपाल धरने पर आने वाले लोगों को चाय पिलाता था।

सतबीर पहलवान के अनुसार बुधवार सुबह जब किसान धरने पर पहुंचे तो सतपाल का शव बेड पर मिला। उसके पास कीटनाशक की डिब्बी भी पड़ी थी।

सतबीर के अनुसार सतपाल कृषि कानूनों पर सरकार की हठधर्मिता से काफी निराश था। वह कई बार कहता था कि सरकार किसानों को मारने पर तुली हुई है। सतपाल कहता था कि इस जीवन से तो मरना ही अच्छा है।
विज्ञापन


सतबीर के अनुसार उन्हें लगता है कि इसी के चलते सतपाल ने आत्महत्या की है। सतपाल के दो बेटे हैं, जिनमें से एक कि शादी हुई है। सतपाल तीन एकड़ जमीन का मालिक था लेकिन बरानी होने के कारण इसमें खेती नहीं होती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें