पिल्लूखेड़ा के धड़ौली गांव के किसान ने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी एक एकड़ खड़ी गेहूं की फसल काटकर राष्ट्रीय गोशाला धड़ौली में दान कर दी। धड़ौली गांव के किसान बलराज ने कृषि कानूनों का विरोध जताने के लिए पहले अपनी मांगों को लेकर किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और बाद में खड़़ी गेहूं की फसल पर मशीन चलवा दी। बलराज ने कहा कि किसान पिछले 3 महीनों से दिल्ली की सीमा पर सड़कों पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। किसान अपनी कड़ी मेहनत के बल पर खेतों में देश के लिए अन्न पैदाकर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। आज किसान आंदोलन देशव्यापी बन चुका है। बलराज ने कहा कि सरकार आंदोलन को दबाने के लिए कीलें तक बिछावा रही है, लेकिन सरकार इस आंदोलन को जितना दबाना चाहेगी यह आंदोलन उतनी ही मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
कृषि कानूनों के विरोध में रोष जताते किसान।
- फोटो : Amar Ujala
कृषि कानूनों के विरोध में रोष जताते किसान।