-------
फ़ोटो सहित
मेरठ में स्पोर्ट्स विवि से जिले की प्रतिभाओं को लगेंगे पंख
- प्रदेश सरकार ने बजट में किया खेल विश्वविद्यालय के लिए आबंटन
- जिले के खिलाड़ियों व खेलों से जड़े लोगों में खुशी की लहर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गाजियाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से पड़ोसी जिले मेरठ में खेल विश्वविद्यालय के लिए बजट में 20 करोड़ की घोषणा से जिले के लोगों में खुशी की लहर है। इससे जिले के हजारों खिलाड़ियों को भी सीधे लाभ मिलेगा। रैपिड रेल व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद ग़ाज़ियाबाद से मेरठ की दूरी और कम हो जाएगी। जिले की खेल प्रतिभाओं को दूसरे प्रदेशों का भी रुख नहीं करना पड़ेगा। उनको प्रदेश में ही बेहतर खेल सुविधाएं हासिल होंगी। 92 एकड़ में बन रही यह खेल विवि भविष्य में मेरठ के साथ ग़ाज़ियाबाद के लिए भी खेलों में विकास के रास्ते खोलेगी। इससे आने वाले समय में जिले से भी बड़े खिलाड़ियों का नाम जुड़ेगा।
1. मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बनने से निश्चित तौर पर जिले के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर बनेंगे। बेहतर खेल संसाधन मिलेंगे। जिसका रिजल्ट बड़े खिलाड़ियों के रूप में मिलेगा।
नरेंद्र शर्मा, सचिव डिस्ट्रिक्ट ओलपिक कमेटी
2. मेरठ में खेल यूनिवर्सिटी फाइनल होना जिले के लिए भी खुशी की बात है। यह एक बड़ी सौगात है। मेरठ और ग़ाज़ियाबाद के बीच दूरी ही कितनी है। जनपद के खिलाड़ियों को इसका सीधे लाभ मिलेगा। -- नमन शर्मा, क्रिकेट कोच
3. मेरठ में खेल विवि के रूप में बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बनने से ग़ज़ियाबाद के लोगों को भी लाभ मिलेगा। रोजगार विकल्प खुलेंगे। युवाओं के लिए मौके बनेंगे। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
-- राजीव त्यागी, ग़ाज़ियाबाद हॉकी एसोसिएशन
4. खेलों के लिहाज़ से खेल विश्वविद्यालय एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे पड़ोसी जिले में होने से और ज्यादा लाभ ग़ज़ियाबाद को मिलेगा। सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हैं।
-- सुनील सैनी, क्रिकेट कोच
सुनील सैनी, क्रिकेट कोच
- फोटो : Amar Ujala
सुनील सैनी, क्रिकेट कोच