फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद बनेगा धर्म रक्षक का केंद्र, महायज्ञ में गूंज राष्ट्रभक्ति

विज्ञापन
23जेएनडी20: हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। हुडा ग्राउंड स्थित एकलव्य स्टेडियम में चल रहे नौ दिवसीय 108 कुण्डीय शिव-शक्ति जनकल्याण महायज्ञ में सोमवार को श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 श्री हरिओम जी महाराज ने कहा कि जींद की पावन धरा भविष्य में धर्म रक्षकों का मुख्य केंद्र बनेगी।
विज्ञापन


यज्ञ के मुख्य यजमान कर्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों, शिक्षकों और छात्रों ने महायज्ञ में आहुतियां दीं। इस दौरान विशेष रूप से एक राष्ट्र-एक चुनाव मुहिम का समर्थन किया गया। कर्ण प्रताप सिंह ने कहा कि यदि यह कानून बनता है तो देश के लाखों-करोड़ रुपये बचेंगे और विकास को नई गति मिलेगी। इससे भारत सोने की चिड़िया बनने की ओर अग्रसर होगा।
कार्यक्रम में खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा ने भी शिरकत की। प्रबंधन समिति के सदस्य राधेश्याम चिलाना, महेश सिंगला और ज्योति प्रकाश कौशिक सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनकर आध्यात्मिकता और राष्ट्रभक्ति के इस आलौकिक क्षण के साक्षी बनें। यज्ञशाला की दिव्य आभा और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण शिवमय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें