23जेएनडी21: सैन समाज के लोगों को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्था।
- फोटो : सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत परिजन
नरवाना। शहर में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से आयोजित सैन रत्न अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय सतपाल सैन और मांगेराम सैन को सैन रत्न अवार्ड से नवाजा गया।
इस दौरान नरेंद्र सैन व राहुल सैन को भी सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने कहा कि यह अवॉर्ड उन कर्मयोगियों को समर्पित है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर मिसाल कायम की है। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ. अमित सैन ने कहा कि यह सम्मान समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना को और मजबूत करता है।