फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर ट्रेन 10 फरवरी से पहले

Mon, 18 Jan 2016 11:52 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर 10 फरवरी तक रेल दौड़ने लगेगी। इसके लिए रेलमंत्री से समय लिया जा रहा है। सांसद कौशिक सोमवार को रेलवे जंक्शन पर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया के साथ पार्क का उद्घाटन भी किया।

 रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने कहा कि कहा कि सीआरएस टीम 20 व 21 जनवरी को जींद-सोनीपत रेलवे लाइन का निरीक्षण करेगी। सीआरएस की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद जींद-सोनीपत के बीच यात्री गाड़ी चलाई जाएगी।
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि इस रेलवे सेवा से जींद की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और जींद में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। रेलवे और सड़क सेवाओं के सुदृढ़ करण से जींद की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यहां औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। सांसद ने कहा कि दिल्ली-खरखोदा-गोहाना-जींद-लुधियाना तक राष्ट्रीय सड़क मार्ग बनाने के कार्य का सर्वे चल रहा है। इसे छह माह में पूरा कर लिया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि रेलवे व सड़क आवागमन से जींद क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो सकेगा। सांसद ने जींद रेलवे जंक्शन अधीक्षक अनिल यादव से भी जंक्शन के आधुनिक करण को लेकर प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे की खाली पड़ी जमीन को व्यवसाय के लिए प्रयोग किया जाएगा, यहां पार्क विकसित किए जाएंगे।
खाली जमीन के व्यवसाय में प्रयोग होने से रेलवे की भी आमदनी बढ़ेगी। इस मौके पर बीजेपी के जिला प्रधान डॉ. ओमप्रकाश पहल, दिनेश ब्यास, सतीश संागवान, लीलाधर मित्तल, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेश कौशिक, ऋषिपाल, पुष्पातायल व अमरपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाईपास व अटल पार्क जल्द बनवाने का दिया आश्वासन
सांसद ने कहा कि जींद बाईपास का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इसके लिए दोबारा टेंडर कराए जाएंगे। काफी समय से अटके पड़े अटल पार्क के निर्माण के बारे में सांसद ने कहा कि पार्क का निर्माण जमीन ट्रांसफर नहीं होने की वजह से अटका हुआ है। पशु पालन विभाग से जिला प्रशासन के किसी स्थानीय विभाग को जमीन स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही अटल पार्क का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें