फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

obc brigade

Mon, 18 Jan 2016 11:48 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले खेड़ी तलोड गांव में नवनिर्वाचित सरपंच राकेश यादव की हत्या के मामले में ओबीसी ब्रिगेड ने कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। हालांकि इस दौरान मृतक राकेश यादव के परिवार के सदस्य मौजूद नहीं रहे। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।

ओबीसी ब्रिगेड की महिला विंग की अध्यक्ष बबीता पांचाल ने कहा कि आज प्रदेश में गरीब लोगों के रहने के लिए वातावरण नहीं बचा है। एक जाति विशेष के लोग चुन के आए जनप्रतिनिधियों को भी दबाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में ओबीसी ब्रिगेड आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी, मृतक को शहीद का दर्जा देने की मांग करती है। इसका ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन


धरने की सूचना देने पर विवाद
धरने के दौरान ओबीसी ब्रिगेड के सदस्यों में विवाद हो गया। विवाद का कारण धरने पर कम लोग पहुंचना बताया जा रहा है। कम लोग आने के कारण एक प्रदेश स्तरीय नेता ने जिला के नेता को कहा कि आपकी जिम्मेदारी थी, लेकिन लोगों को सूचना नहीं दी। इस पर जिला के नेता ने कहा कि उसे तो यहां कार्यक्रम होने की ही सूचना नहीं है।
विज्ञापन


हत्या के दो आरोपियों को जेल भेजा
गांव खेड़ी तलोडा में नवनिर्वाचित सरपंच राकेश यादव की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सतबीर और उसके भाई रामनिवास को पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि हत्या का चौथा आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपी विजय फिलहाल पुलिस रिमांड पर चल रहा है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस चार में से तीन आरोपियों को काबू कर चुकी है। तीन दिन पहले राकेश यादव के परिजनों ने नौ और लोगों के नाम पुलिस को सौंपे थे। उनकी भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें