फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय गानों पर छिड़े विवाद का पटाक्षेप

Thu, 11 May 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
विज्ञापन
पंचायत में हुई सहमति को लेकर हाथ उठाकर समर्थन करते दोनों समुदाए के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो जींद।
विज्ञापन

विज्ञापन
       
दो महीने पहले दो जातियों की महिलाओं को लेकर आए अलग-अलग गानों पर छिड़े विवाद का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। इसको लेकर दर्जन भर खापों के प्रतिनिधियों के बीच ब्राह्मण और जाट समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में विवादित गाना गाने वाले गायक कृष्ण ढुंढवा तो शामिल हुए, लेकिन मोनू रावण नहीं पहुंचे। ऐसे में दोनों पक्षों के लोगों ने बच्चों से हुई गलती पर समाज से माफी मांगी, खापों ने मामले का निपटा दिया। अब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर दर्ज एफआईआर को रद्द कराने का प्रयास करेंगे।   
खाप पंचायत की अध्यक्षता थुआ तपा के नेता और सर्वजातीय खाप पंचायत के प्रदेशाध्यक्ष मेवा सिंह ने की। पंचायत में करीब डेढ़ दर्जन खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दोनों समाज के बीच बनखंड महादेव मंदिर में पांच घंटे तक चर्चा हुई। पंचायत में गायकों के गाए अभद्र गाने और आपसी समझौते को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दोनों समुदायों के बीच सुलह हो गई।       
विज्ञापन

   
पंचायती बोले- हत्या से भी बड़ा जुर्म      
पंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों समाजों के युवाओं ने बहुत बड़ा अपराध किया है। यह अपराध हत्या से भी बड़ा है। इससे हजारों लोगों की जान जा सकती थी। इसके बावजूद दोनों ही समाजों के लोगों ने आगे बढ़ते हुए विवाद को निपटने की पहल की है, जिससे विवाद निपट गया है।      
 
यह है विवाद      
करीब दो महीने पहले लोक गायक कृष्ण ढुंढवा ने एक जाति की महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए गाना गया था। इस पर रोष जताते हुए उसके खिलाफ जींद में एफआईआर करवाई गई। इसकी प्रतिक्रिया में मोनू रावण नामक गायक ने दूसरे समाज की महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए गाना गया। उस पर भी एफआईआर दर्ज करवाई गई ।      
      
कंडेला खाप के प्रधान और सर्वजातीय के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने बताया कि बनखंड़ महादेव में ब्राह्मण और जाट समुदाय की बैठक में सुलह हो गई। समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले को आगे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दोनों गायकों की तरफ उनके पक्ष के लोगों ने समाज से माफी मांगी है।     

केस दर्ज करवाने वालों को 11 लोगों की कमेटी मनाएगी 
बनखड़ महादेव मंदिर में सभी जातियों के लोगों ने महापंचायत में फैसला किया अब जिन लोगों के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज है, उसे रद्द करवाया जाएगा। इसके 11 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी एफआईआर दर्ज करवाने वाले लोगों का मनाकर उनसे एफआईआर वापस करवाएगी। गौरतलब है कि एक हरियाणवी कलाकार ने अपने गाने में ब्राह्मण समुदाय की महिलाओं पर टिप्पणी की थी। इसी प्रकार एक अन्य गायक ने जाट समाज पर टिप्पणी की थी। इस ब्राह्मण समाज के लोगों ने जाट समाज तथा जाट समाज के लोगों ने ब्राह्मण समाज के कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। दो मामले जींद में दर्ज किए गए। इनमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया। एक मामला असंध में दर्ज किया गया। इसमें एक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया। पंचायत में कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला, ब्राह्मण सभा के प्रधान भगवान दत्त शर्मा, नौगामा खाप के प्रधान कुलदीप रामराय, बैरागी सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह खटकड़, ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान रघुबीर भारद्वाज, नप के पूर्व चेयरमैन विनोद आशरी, लाला मेघराज, सतबीर चहल, सालवान गांव के सरपंच मित्रपाल, रविकांत शर्मा, डॉ. दलबीर बीबीपुर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


भाईचारा बनाने के लिए होगा प्रयास
निश्चित रूप से जिन लोगों ने यह किया है, वह बड़ा अपराध है, लेकिन पंचायत ने मामला निपटा दिया है। अब एफआईआर वापस करवा कर भाईचारा बनाया जाएगा, ताकि समाज में एक दूसरे के प्रति कोई मन का मैल नहीं रहे।  -डॉ. दलबीर बीबीपुर, कमेटी सदस्य।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें