फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों को नोटिस, मांगा जवाब

Thu, 04 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद।
विज्ञापन
dummy pic - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। ऐसे स्कूलों की लिस्ट तैयार कर स्कूल संचालकों को नोटिस दिया जा रहा है। इसके बाद भी स्कूल संचालक स्कूलों को बंद नहीं करते तो उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग की तरफ से ऐसे स्कूलों को बाकायदा नोटिस जारी कर जल्द जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए जिले में लगभग दो दर्जन से ज्यादा स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें अकेले जुलाना में पांच स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों को विभाग की तरफ से वर्ष 2016 में एक साल के लिए नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के दाखिले के लिए अस्थायी अनुमति दी थी, लेकिन अनुमति लेने के बाद इन स्कूल संचालकों ने स्थायी मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया। इस कारण विभाग ने अब इन स्कूलों की अस्थायी मान्यता को भी रद्द कर नोटिस जारी किया है। इन स्कूलों में मान्यता खत्म होने के बावजूद उनकी कक्षाओं में दाखिला दिया जा रहा है, जिनकी अस्थाई मान्यता भी खत्म हो चुकी है। ऐसे में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।


बच्चों को गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला न दिलाकर सरकारी और विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही दाखिला दिलाएं। वहीं, ऐसे स्कूलों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें