जींद। हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के छात्र वंश देव ने 500 में से 497 (99.4%) अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा और जींद जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले का परीक्षा परिणाम 94.68 प्रतिशत रहा। इसी के साथ जींद ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
इस वर्ष जिले से 15,914 विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 15,067 विद्यार्थी पास हुए। 680 विद्यार्थी इंप्रूवमेंट ऑफ परफॉर्मेंस (आईओपी) श्रेणी में रहे जबकि 167 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
वर्ष 2025 में जींद जिला प्रदेश में 5वें स्थान पर था : इस साल जिले का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। वर्ष 2025 में जींद जिला 95.07 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा था।