फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : demo
विज्ञापन
 जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह रोहतक बाईपास पर रेलवे फाटक पर ट्रेन के गुजरने के बाद ही रेलवे लाइन का टुकड़ा टूट गया। किसी व्यक्ति द्वारा रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और समय रहते रेलवे द्वारा लाइन को दुरुस्त किया गया। जानकारी के अनुसार सुबह 8.15 बजे पानीपत से आने वाली 54049 संख्या यात्री ट्रेन रेलवे लाइन से गुजरी थी। इसके कुछ ही देर बाद किसी व्यक्ति द्वारा रेलवे को सूचना दी गई कि रोहतक बाईपास के पास रेलवे फाटक पर लाइन टूटी हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेलवे लाइन को दुरुस्त किया। इस रेलवे लाइन से जींद सीटी रेलवे स्टेशन से सुबह 10.10 बजे जींद से पानीपत के लिए ट्रेन जाती है और 10.38 बजे सोनीपत के लिए ट्रेन निकलती है। अगर समय रहते रेलवे को इसकी सूचना नहीं दी जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सुबह 8.15 बजे यहां से पानीपत की तरफ से ट्रेन आई थी। इसके कुछ ही देर बाद लाइन टूटने की सूचना मिली। समय रहते लाइन को दुरुस्त किया गया। लाइन से करीब एक फीट का टुकड़ा टूटा हुआ पाया गया। तापमान की वजह से लाइन टूट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान सिंह, स्टेशन अधीक्षक
शहर रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें