फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय स्कूली खेलों में जींद ओवरऑल चैंपियन

Sat, 20 Sep 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी11-रेवाड़ी में आयोजित योग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। रेवाड़ी में आयोजित हुए स्कूली खेलों में जींद ओवरऑल चैंपियन रहा। जींद के खिलाड़ियों ने योगा में 10 गोल्ड, तीन सिल्वर मेडल और एक ब्रांज मेडल जीते। अब ये खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता के लिए सिलेक्ट हो गए हैं। प्रतियोगिता समाप्ति के बाद जींद के डिवाइन योगा सेंटर पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

टीम कोच यशोदा आर्या, डिवाइन योगा सेंटर संचालक जोरा सिंह आर्य व डायरेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि 16 से 18 सितंबर तक रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल में राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
यशोदा आर्या ने बताया कि योगा में अंडर-14 आयु वर्ग में मनस्वी और एंजल रेढू ने पेयर में गोल्ड मेडल, अंडर-17 आयु वर्ग में स्नेहा और हिमांशी के पेयर ने गोल्ड मेडल, लडक़ों में अंडर-14 आयु वर्ग में अर्पित और दिव्यांश ने आर्टिस्टिक पेयर में गोल्ड मेडल, रिदमिक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

अर्पित ने आर्टिस्टिक सोलो में सिल्वर मेडल अंडर-17 आयु वर्ग में हिमांशु और आर्यन ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं अंडर-19 आयु वर्ग में हर्ष ने ब्रांज मेडल जीता। सभी खिलाड़ी डिवाइन योगा सेंटर पर अभ्यास करते हैं और विभिन्न स्कूलों से जींद जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
प्रतियोगिता में सभी जिलो के 350 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे थे। इनमें जींद ओवरऑल चैंपियन रहा। पीजीटी कैमिस्ट्री टीचर यशोदा आर्या ने टीम कोच के रूप में खिलाड़ियों को बेहतरीन मार्गदर्शन दिया। योगाचार्य जोरा सिंह ने कहा कि यह जींद जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें