फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बधाना गांव में जल संकट, 11 दिन से नहीं आ रहा पेयजल

Sat, 20 Sep 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी24: बधाना गांव स्थित जलघर में केबल जलने से बंद हालात में खड़ा सबमर्सिबल। ग्रामीण
विज्ञापन
अलेवा। बधाना गांव के जलघर में नहरी पानी के लिए लगी मोटर को शुरू न करने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 11 दिन पहले गांव में सबमर्सिबल मोटर की केबल जल गई थी। इसको शुरू करवाने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी मांग की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए खेतों से पानी लेकर आना पड़ता है। विभाग ने गांव में पानी के टैंकर भी भिजवाने शुरू किए हैं लेकिन इनसे हर घर में पानी नहीं पहुंच पाता। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सबमर्सिबल को चालू नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
इसकी जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग की होगी। ग्रामीण राजेश, अशोक, विकास, रमन, रामकरण, कुलवंत, बिंद्र, जोगिंद्र, सतीश ने कहा कि गांव स्थित जलघर में काफी समय पूर्व विभाग ने नहरी पानी की उपलब्धता के लिए मोटर व पंपसेट लगाने का काम किया था लेकिन विभाग ने उससे अभी तक चालू भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जलघर में लगे सबमर्सिबल की मोटर की केबल भी जल गई है। अब 11 दिन बीतने के बाद भी विभाग ने उसको नहीं बदला। अब गांव में टैंकर से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इसके कारण महिलाओं की पानी के लिए हर समय लाइन लगती है।
वर्जन

बधाना गांव में सबमर्सिबल की मोटर की केबल जलने के कारण परेशानी हुई है। इसकी डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद केबल को खरीद कर लगवाया जाएगा। फिलहाल विभाग की तरफ से गांव में पीने के पानी के टैंकर भेजने का काम किया जा रहा है। -रोहित जेई, जन स्वास्थ्य विभाग जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें