फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: जजपा समर्थित मनीषा देवी एक वोट से बनी जिला परिषद चेयरपर्सन, भाजपा के सतीश हथवाला बने वाइस चेयरमैन

Thu, 05 Jan 2023 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जजपा की तरफ से वार्ड नंबर 15 से पार्षद मनीषा रंधावा तथा भाजपा की तरफ से वार्ड 13 से पार्षद कविता देवी ने नामांकन किया। इसके बाद सभी 25 पार्षदों ने वोट डाले। इसमें मनीषा रंधावा को 13 वोट मिले जबकि कविता देवी को 12 वोट मिले।
विज्ञापन
जींद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के डीआरडीए हाल में गुरुवार को जिला परिषद चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन का चुनाव करवाया गया। बैठक में सभी 25 पार्षदों ने भाग लिया। सभी पार्षदों की गेट पर हाजिरी लगवाई गई। रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद के सीईओ विनेश कुमार ने 11 बजे बैठक की कार्रवाई शुरू करवाई। 
विज्ञापन


लगभग एक बजे चेयरपर्सन के लिए नामांकन लिए गए। इसमें जजपा की तरफ से वार्ड नंबर 15 से पार्षद मनीषा रंधावा तथा भाजपा की तरफ से वार्ड 13 से पार्षद कविता देवी ने नामांकन किया। इसके बाद सभी 25 पार्षदों ने वोट डाले। इसमें मनीषा रंधावा को 13 वोट मिले जबकि कविता देवी को 12 वोट मिले। एक वोट से मनीषा रंधावा चेयरपर्सन चुनी गई। 

इसके बाद वाइस चेयरमैन के लिए नामांकन हुए। इसमें वार्ड नंबर 17 से सतीश हथवाला ने भाजपा की तरफ से तथा वार्ड नंबर 21 से नीरज कुमार ने जजपा की तरफ से नामांकन किया। इसमें सतीश हथवाला को 13 तथा नीरज कुमार को 12 वोट मिले। इसमें भाजपा के सतीश हथवाला एक वोट से वाइस चेयरमैन चुने गए। रिटर्निंग अधिकारी विनेश कुमार ने चेयरपर्सन तथा वाइस चेयरमैन को प्रमाण-पत्र वितरित किए। चुनाव को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। यहां पर दो डीएसपी, तीन इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें