जींद के उचाना के सरकारी स्कूल में प्राचार्य पर लगे छात्राओं को प्रताड़ित करने के मामले में बुधवार को हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। रेनू भाटिया ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के साथ कुछ अन्य अधिकारियों को भी चंडीगढ़ बुलाया गया है ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।
महिला आयोग अब तक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस जांच में अब तक जो भी तथ्य जुटाए गए हैं, उनको देखा जाएगा। उसके बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।