फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद न होने पर किसानों ने जताया रोष

Tue, 04 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
नारेबाजी करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धान की बेकद्री के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे किसानों को सोमवार को राज्य मंत्री कृष्ण बेदी का आश्वासन मिला है। सोमवार को भी किसानों की धान की फसल की खरीद नहीं हुई। समय पर धान की खरीद शुरू नहीं होने से मेला मंडी में किसान भड़क गए। यह खबर पाकर मार्केट कमेटी के सचिव पवन चोपड़ा मौके पर पहुंचे और एग्रो एजेंसी के अधिकारियों को खरीद शुरू करने को कहा। खरीद शुरू हुई तो धान में नमी की मात्रा ज्यादा बताई गई, जिससे किसानों में रोष फैल गया। जिसको लेकर किसानों और एजेंसी के कर्मचारियों कहा सुनी हुई। इधर मौसम ने करवट ली मामूली बूंदाबांदी शुरू हो गई। बादल देखकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शाम तक कपास मंडी में धान की खरीद के लिए कोई नहीं पहुंचा तो यहां किसानों ने मंडी का गेट बंद करके नारेबाजी शुरू की।
विज्ञापन



इधर किसानों को खबर मिली कि पंजाबी भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी वाल्मीकि समाज की बैठक को संबोधित करने पहुंच रहे है। किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। कपास मंडी में तहसीलदार बालकृष्ण द्विवेदी पहुंचे और किसानों को आश्वस्त किया कि मंगलवार से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों ने बताया कि वह 23 सितंबर से मंडी में धान की फसल लिए बैठे हैं, लेकिन उनकी फसल किसी ने नहीं खरीदी। धान में नमी बताकर खरीद करने से मना कर रहे हैं। किसानों ने मिल मालिक और एजेंसी के कर्मचारियों की पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि मिल मालिकों की मिली भगत के कारण नमी ज्यादा दिखाई जाती है।

राज्य मंत्री कृष्ण बेदी से मिले किसान
पंजाबी भवन पहुंचने पर अनेक किसान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी से मिले। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि मंगलवार से धान की खरीद सही तरीके से शुरू हो जाएगी। बेदी ने कहा कि वह रात को नरवाना में ही रुकेंगे और खरीद में क्या कोताही चल रही है, इसका पूरा जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें