फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग और धुंध के आगोश में शहर, बढ़ी ठंड

Sun, 06 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

पिछले कई दिन से चल रहे प्रदूषण के कारण रविवार को भी पूरा दिन शहर स्मॉग और धुंध की चादर में लिपटा रहा। दिन भर धूप नहीं निकलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी इससे निजात मिलने की संभावना नहीं है। वहीं रविवार को अधिक धुंध और स्मॉग के कारण जुलाना और जींद के पास वाहन टकराए, इसमें नारनौंद निवासी ट्रक चालक 23 वर्षीय बिट्टू की मौत हो गई। रविवार को सुबह से ही स्मॉग और धुंध का का काफी असर देखने को मिला। जिससेे वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। वहीं मौसम में भी काफी बदलाव रहा और न्यूनतम तापमान गिर कर 16 डिग्री तक पहुंच गया।

हालांकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है। अगले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं बारिश न होने से लोगों को स्मॉग से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। वहीं अधिक कोहरा और स्मॉग होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। सुबह छह से आठ बजे तक दृश्यता 10 फीट से भी कम रही। इसके बाद चली हल्की हवा से धुंध छटी और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दिन ढलते ही फिर से स्मॉग का असर दिखना शुरू हो गया।
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले चार डिग्री अधिक रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल के मुकाबले छह नवंबर को अधिकतम तापमान चार डिग्री अधिक रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान बराबर है। पिछले साल छह नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री था, जबकि इस बार यह 32 डिग्री तक पहुंच गया। इससे आभास होता है कि मौसम में धुंध से अधिक स्मॉग है।

आंखों में रही जलन
कोहरे और स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ-साथ आंखों में भी जलन रही। दिन में काम पर निकलने वाले लोगों को दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं नेत्र रोग विशेष डॉ. अरविंद बिंदलीश के अनुसार स्मॉग से आंखों को राहत देने के दिन में बार-बार ठंडे पानी से छींटे मारते रहें।
विज्ञापन


कोहरे के कारण टकराए कई वाहन, जन-जीवन अस्त-व्यस्त
जुलाना। स्मॉग के साथ अब कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से आसमान में कोहरा और प्रदूषण के कारण बादल छाए हैं। कोहरे और स्मॉग के कारण लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शनिवार रात को कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण जींद-रोहतक मार्ग पर कई वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गए। गतौली गांव के पास जलघर के पास कोहरे के कारण एक ट्रक सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया। गनीमत रही कि चालक और परिचालक को ज्यादा चोटें नही आई। जुलाना के पास जींद रोहतक मार्ग पर ही एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। कार रोहतक की ओर जा रही थी। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में ले जाया गया। घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें