फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मलिक ने पिता के साथ ऑनलाइन म्यूजियम में डाली सेल्फी

Tue, 30 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान द्वारा बनाए गए ऑन लाइन सेल्फी विद डॉटर म्यूजिम में ओलंपियन साक्षी मलिक, पीवी सिंधु सहित कई अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने परिजनों के साथ सेल्फी डाली हैं। जागलान ने बताया कि मंगलवार को ओलंपियन और हरियाणा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेस्डर साक्षी मलिक ने अपने पिता सुखबीर मलिक के साथ ली गई सेल्फी अपलोड की है। अब लोग सेल्फी विद डॉटर की वेबसाइट से सेल्फी को डाउनलोड भी कर सकते हैं। अब हर सेल्फी पर साक्षी मलिक के हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन


जागलान के अनुसार इससे पहले बैडमिंटन में ओलंपिक में रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने अपने पिता रमना के साथ सेल्फी अपलोड की थी। इसके साथ ही ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की सदस्या पूनम मलिक ने अपने पिता के साथ, 400 मीटर दौड़ में ओलंपिक में भाग लेने वाली निर्मला श्योराण कॉमनवेल्थ गेम में पदक विजेता पिंकी जांगड़ा और सोनिया लाठर ने अपनी मां के साथ सेल्फी अपलोड की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें