फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की छापामारी की अफवाह से बाजार बंद

Tue, 15 Nov 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी का बंद गेट और खड़ी पुलिस की बस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
आयकर विभाग की छापामारी की अफवाहों के चलते सोमवार को दिनभर शहर के बाजारों में हड़कंप मचा रहा। सोमवार सुबह ही बाजारों में रेड की अफवाहें उड़नी शुरू हो गई थी। अफवाहों का असर यह हुआ कि चंद मिनटों में ही बाजारों के काफी प्रतिष्ठानों के शटर धड़ाधड़ नीचे गिरने लगे।

शहर की पुरानी अनाज मंडी के गेट पर सोमवार सुबह पुलिस की एक मिनी बस आकर खड़ी हुई और उस बस में पुलिस कर्मचारी ने उतरकर मंडी के गेट को बंद कर दिया। मंडी का गेट बंद होने की ही देर थी कि पूरे मंडी में अफरा-तफरी मच गई। मंडी के व्यापारी एकदम से दुकानों के बाहर आए और उन्होंने पुलिस की बस व बंद मंडी के गेट को देखकर इनकम टैक्स व सेल्स टैक्स की रेड समझ लिया। व्यापारियों ने एकदम से अपने-अपने दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते पूरी पुरानी अनाज मंडी की दुकानें बंद हो गई।
विज्ञापन


कुछ व्यापारी तो अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करके गायब हो गए। कुछ मंडी की सड़क पर आकर जमा हो गए। उसके बार यह बात पुरानी मंडी से निकलकर रेलवे रोड और नई अनाज मंडी समेत अन्य बाजारों में फैल गई। बात बाजार में आते ही दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों पर खड़े ग्राहकों को बाहर निकालकर शटर गिरा दिए। बाद में पता चला कि पुलिस गुरुपर्व को लेकर सुरक्षा के मकसद से आई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने गेट इसलिए बंद किया था कि इस रूट से आने वाला वाहन रेलवे रोड पर न जाएं, क्योंकि रेलवे रोड से होकर ही नगर कीर्तन को आगे जाना था। अगर ये वाहन रेलवे रोड पर पहुंच जाते तो यहां पर जाम की स्थिति पैदा हो सकती थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें