फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क का निर्माण में अधर में लटका, लोगों में रोष

Sun, 04 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 राजेंद्रा कॉलोनी में स्थित शहर के एकमात्र पार्क का निर्माण अधर में रुकने से लोगों में रोष है। पार्क का निर्माण जल्द से जल्द करने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने डीसी विनय सिंह को पत्र लिखा है। यहां पर करीब एक साल पहले नगर पालिका ने शहर के लोगों की मांग पर शहीद लाला लाजपत राय के नाम से पार्क निर्माण शुरू किया था। यहां पर चार दीवारी, मिट्टी डालने के बाद पार्क का निर्माण कार्य रुक गया। रुके पार्क के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए सीएम विंडो के अलावा डीसी विनय सिंह, विधायक प्रेमलता, एसडीएम नरवाना, सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह से भी मांग कर चुके हैं। जय मां अन्नपूर्णा क्षेत्र के प्रधान महेंद्र लोधर, शिव सेवा संघ प्रधान वेदप्रकाश, पतंजलि जिला किसान पंचायत के बलराज श्योकंद, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के प्रधान रामनिवास जैन, श्रीएसएस जैन सभा के प्रधान मदन जैन ने कहा कि राजेंद्रा कॉलोनी में शहर के लिए पहली बार पार्क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। पार्क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद शहर के लोगों को सुबह, शाम सैर के लिए पार्क की सौगात मिलने की उम्मीद हो गई थी।
विज्ञापन


अब यह निर्माण कार्य कई महीनों से बंद है। बंद निर्माण को लेकर कई बार मांग करने पर भी काम शुरू नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए कि वो रुके निर्माण कार्य को शुरू करवाएं ताकि शहर के लोगों को सुबह, शाम सैर करने के लिए पार्क मिल सके। शहीद के नाम से आज देश, प्रदेश में अनेकों योजनाएं चल रही है। शहर में किसी भी शहीद के नाम से आज तक कुछ नहीं बना। पहली बार शहीद लाला लाजपत राय के नाम से पार्क का निर्माण हो रहा है। इस निर्माण को जिला प्रशासन को जल्दी शुरू करवाना चाहिए।
विज्ञापन



राजेंद्रा कॉलोनी में लाला लाजतप राय पार्क का निर्माण कार्य में क्या अड़चन है, इसका पता करेंगे। कुछ दिन पहले ही मैंने ज्वाइनिंग किया है।
धर्मपाल शर्मा, जेई, नगर पालिका उचाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें