फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शराब के ठेके पर जड़ा ताला

Sun, 25 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव ईंटल कलां में शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने ठेके पर ताला जड़ दिया। ताला लगाने की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी रोहताश सिंह मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर ताला खुलवाया।
ग्रामीण युवा संगठन के प्रधान पवन के नेतृत्व में ग्रामीण शराब के ठेके पर पहुंचे।

जहां पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने कारिंदों को ठेके से बाहर निकालकर उस पर ताला जड़ दिया। पवन ने कहा कि यह ठेका गांव के अंदर ही खुला होने के कारण यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग नशे में धुत्त होकर गलियों से निकलने वाले लोगों के साथ गाली गलौच करते है और झगड़े की स्थिति पैदा हो जाती है जिससे गांव का आपसी भाईचारा खराब हो रहा है। चेतावनी देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अगर शराब के ठेके को नहीं हटाया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। वहीं, सदर थाना प्रभारी रोहताश ने ग्रामीणों को इसे जल्द ही गांव से बाहर स्थापित करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण ठेके से ताला खोलने के लिए तैयार हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें