फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा दरवाजा देखने की बौखलाहट में हैं हुड्डा

Tue, 06 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
मंच पर मौजूद अभय सिंह चौटाला व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन


 विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अब  बड़ा दरवाजा (जेल) दिख रही है। इससे बौखलाकर ही वे चौटाला परिवार के बारे में बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा के खिलाफ कम से कम 100 मामले बन सकते हैं। करनाल में 25 सितंबर को होने वाली रैली के लिए न्यौता देने पहुंचे अभय चौटाला ने कहा कि रैली में चौधरी देवीलाल की विचारधारा से जुड़े देश भर के नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। यदि वे आते हैं, तो तीसरे मोर्चे को भी देश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में पेश किया जा सकता है।


चौटाला ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस तथा भाजपा से पूरी तरह त्रस्त आ चुकी है। इसलिए फिर से तीसरे मोर्चे की जरूरत है। 25 सितंबर को करनाल में होने वाली सम्मान दिवस रैली में सभी तीसरे मोर्चे के नेताओं को बुलाया जाएगा और इसके गठन पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को करनाल में होने वाली सम्मान दिवस रैली में भारी लाखों की संख्या में भाग लेकर लोगों को अपनी ताकत दिखानी होगी।
विज्ञापन



चौटाला ने कहा कि 10 साल तक कांग्रेस ने प्रदेश को जमकर लूटा  और अब पौने दो साल से भाजपा ने प्रदेश की जनता का जमकर शोषण किया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान दिवस रैली को सद्भावना रैली के रुप में भी मनाया जाएगा क्योंकि पिछले दिनों जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान लोगों के आपसी भाईचारे में दरार आ गई थी। कांग्रेस तथा भाजपा ने एक षडयंत्र रचकर प्रदेश को आग के हवाले कर दिया था। इस कारण प्रदेश में भाईचारा खराब हुआ था। अब आपसी भाईचारे को छिफर से पटरी पर लाने की जरुरत है। भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए इनेलो एक वर्ष से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सद्भावना के रुप में मना रही है। इसलिए इस रैली का नाम सद्भावना रैली भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने हमेशा प्रदेश में भाईचारा बढ़ाने का काम किया है।


जबरन थोपा फसल बीमा
भाजपा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों पर जबरदस्ती थोप दिया है। इनेलो ने जब विधानसभा में हंगामा किया तो भाजपा को मजबूरी में यह कहना पड़ा कि  जिन किसानों ने बीमा नहीं करवाया है यदि उनकी फसल प्राकृतिक आपदा या बीमारी से खराब हो
गई तो सभी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोडा, पूर्व  मंत्री रामपाल माजरा, विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, जिलाध्यक्ष कलीराम पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हुड्डा ने प्रदेश को लूटा
अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि हुड्डा ने अपने 10 साल के शासनकाल में प्रदेश को जमकर लूटा। अब सीबीआई जांच से हुड्डा बौखला गए हैं। वह दिन दूर नहीं जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा उनके चहेते सलाखों के पीछे होंगे। भाजपा की सरकार बनते ही हुड्डा के खिलाफ पुख्ता सबूत इनेलो ने महामहिम राज्यपाल को सौंप दिए थे, लेकिन भाजपा ने ढीला रवैया अपनाते हुए जांच को टाले रखा, लेकिन अब देरी से ही सही हुड्डा पर कार्रवाई शुरू तो की। चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर की सम्मान दिवस रैली प्रदेश में एक नई राजनीति की शुरुआत करेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें