कस्बे के किसान शीशपाल आर्य का 23 माह का छोटा भीम नाम का भैंसा 2.75 लाख रुपये में बिका। निंदाना निवासी सोनू नेहरा ने इस भैंसें को खरीदा है। जुलाना निवासी शीशपाल आर्य पशु पालन के क्षेत्र में काफी रुचि रखते हैं। उनके पास छोटा भीम नाम का मुर्राह नस्ल का एक भैंसा था, जिसकी आयु 23 महीने है।
उन्होंने बताया कि वह इसे एक साल पहले 72 हजार रुपये में खरीदकर लाए थे। छोटे भीम का पिता सुल्तान भी झज्जर में हुई चैंपियनशिप में हरियाणा का चैंपियन रहा है। खरीददार सोनू नेहरा ने बताया कि वह इसे अपनी डेयरी के लिए खरीद रहा है। ताकि डेयरी में इसके सीमन से मुर्राह नस्ल को बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर बसाऊ लाठर, पूर्व सीआईडी सब इंस्पेक्टर दलवीर सिंह, शीशपाल, डॉ. कर्ण सिंह, धर्मवीर, दल्लू फौजी, रमेश, जगदीश सहित दर्जनों लोग थे।
यह खाता था छोटा भीम
आर्य ने बताया कि वह अपने भैंसें को प्रतिदिन पांच किलो गाय का दूध रोजाना पांच किलो गाय का दूध, दो किलो बिनौले और दो किलो चना खाने में देता है।