फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कीचड़ से होकर जाना-आना पड़ता है स्कूल, रोड़े बिछाकर भूल गया प्रशासन

Fri, 02 Sep 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 वार्ड सात में हांसी रोड से राजकीय कन्या स्कूल तक जाने वाला रास्ता इन दिनों खस्ता हालत में है। स्कूल में आने-जाने के लिए छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की कई बार तो छात्राओं को गली की हालत देखकर घर वापस जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जिसे देखकर सरकार द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के दावे हवा हवाई होते नजर आ रहे हैं क्योंकि बेटियों के लिए स्कूल जाने का रास्ता भी नहीं है। छात्रा सुमन, नीलम, सुधा, मुकेश, रानी ने बताया कि स्कूल की मुख्य गली पिछले काफी लंबे समय से खस्ता हालत में है। गली में गंदा पानी भरा रहता है। छात्राओं को गंदे पानी से निकल कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। इससे छात्राओं के बीमार होने का भय बना रहता है। छात्राओं ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले नपा द्वारा गली के निर्माण के लिए तालाब की साइड में चारदीवारी बना कर गली में रोड़ा बिछवा दिया गया था। इसके बाद से गली के निर्माण कार्य अधर में लटक रहा है। छात्राओं का कहना है कि बारिश के दिनों में यह समस्या ओर भी विकराल रूप धारण कर लेती है। छात्राओं ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द ही गली का निर्माण करवाया जाए।
 
इस गली के निर्माण के रुकने से स्कूल में आने वाली छात्राओं को तो परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है साथ खेतों में जाने वाले किसान व अन्य लोगों को काफी दिक्कतों से होकर गुजरना पड़ रहा है। गली का निर्माण आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। जैसे ही न्यायालय का फैसला आएगा गली का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश सैनी, पार्षद
 नगर पालिका जुलाना


हांसी रोड से स्कूल पहुंचने का मार्ग का निर्माण कार्य काफी लंबे समाय से अधर में लटका पड़ा है। कुछ लोगों ने गली पर मालिकाना हक जताकर स्टे ले रखा है। नपा द्वारा अपना पक्ष रखा जा चुका है। जैसे ही फैसला आएगा गली का निर्माण करवा दिया जाएगा।
- विनोद, चेयरमैन
नगर पालिका जुलाना ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें