फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद-गुरुग्राम बस सेवा शुरू, रोहतक से जींद के लिए रात 8 बजे आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको दोपहर बाद भी एक ओर गुरुग्राम जाने के लिए सीधी बस मिलेगी। वहीं देर शाम रोहतक से जींद हर रोज आवागमन करने वालों के लिए भी यह बस उपयुक्त रहेगी क्योंकि उनको शाम के समय जींद आने के लिए प्राइवेट वाहनों में नहीं आना पड़ेगा। वह अब रोडवेज बस में बैठकर जींद आ सकेंगे।
विज्ञापन

यह बस गुरुग्राम के लिए दोपहर बाद एक बजकर 40 मिनट पर जींद से चलेगी जो कि रोहतक जाते हुए चार बजकर 50 मिनट पर गुरुग्राम पहुंचेगी। यात्रियों को इसका फायदा यह होगा उनको जींद से ही बैठकर गुरुग्राम उतरना होगा। इतने लंबे रूट के लिए पीछे से आने वाली बसों में जींद से यात्रियों को जगह नहीं मिल पाती थी, जिससे यात्रियों को परेशानी में सफर करना पड़ता था। अब यह बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सफर करने के लिए बेहतर सेवा मुहैया होगी।
रोडवेज डिपो प्रबंधन ने यात्रियों की मांग पर जींद से गुरुग्राम बस चलाने का फैसला लिया है। यह बस सेवा एक अगस्त से शुरू कर दी गई है। इस बस को जींद बस स्टैंड से नौ बजकर 40 मिनट पर कैथल रूट पर भेजा जाएगा। यह बस कैथल से 11 बजकर 40 मिनट पर वापस जींद के लिए रवाना कर दिया जाएगा। यह बस जींद एक बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी, इसके बाद यह गुरुग्राम के लिए रवाना हो जाएगी। 3 बजकर 15 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी और फिर रोहतक से रवाना होकर चार बजकर 50 मिनट पर गुरुग्राम पहुंच जाएगी। इसके अलावा जींद से गुरुग्राम के लिए सुबह चार बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है। उसके बाद दूसरी बस आठ बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम जाती है और फिर शाम के समय चार बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है।
विज्ञापन

रोहतक से शाम के समय नहीं मिलती बस
रोहतक शहर में सरकारी दफ्तरों, प्राइवेट रोजगार तथा फैक्ट्रियों में काम करने के लिए हजारों लोग प्रतिदिन जींद से आवागमन करते हैं। शाम को सरकारी दफ्तरों या अपने-अपने कार्यालयों की छुट्टी होने के बाद अपने घर की तरफ प्रस्थान करते हैं तो उन्हें रोहतक से जींद के लिए बसें नहीं मिल पाती, क्योंकि अधिकतर बसें जो कि दूसरे डिपो में जाती हैं वह शाम तक लौट आती है इसलिए यात्रियों को छह बजे के बाद मुश्किल से ही कोई बस मिलती थी लेकिन अब उन्हें रात आठ बजे प्रतिदिन रोडवेज सेवा मिलेगी जो साढ़े नौ बजे जींद पहुंच जाएगी।
पंजाब की बसें भी लगा रही रोडवेज को चूना
शाम के समय तकरीबन पंजाब रोडवेज की बसें रोहतक और दिल्ली की तरफ जाती हैं। हरियाणा रोडवेज की तो मात्र दो-तीन ही बसें हैं जो दिल्ली और गुरुग्राम जाती हैं। बस अड्डा जींद पिंडारा के पास शिफ्ट होने के बाद किराये में बढ़ोतरी कर दी गई थी। इसके कारण जींद से रोहतक तक का किराया 60 की बजाय 65 रुपये हो गया था। अब हरियाणा रोडवेज जींद से रोहतक तक यात्री से 65 रुपये वसूल रही है जबकि पंजाब रोडवेज ने किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। अब पंजाब रोडवेज बस में जींद से रोहतक का किराया 60 रुपये ही लिया जा रहा है। यह बसें शहर की बजाय बाईपास से होकर जाती हैं और यात्रियों को बाईपास पर ही उतार दिया जाता है।
यात्रियों की डिमांड पर शुरू की सेवा : महाप्रबंधक
जींद से गुरुग्राम के लिए सीधी रोडवेज सेवा शुरू की गई है। यात्रियों की मांग थी कि दोपहर बाद गुरुग्राम के लिए बस सेवा शुरू की जाए और वापसी के समय शाम को भी रोहतक से जींद के लिए सुविधा हो जाए। इसको देखते हुए यात्रियों के लिए बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-अशोक कौशिक, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें