पिल्लूखेड़ा में नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी।
- फोटो : bureau
खेड़ी तलौडा के एसडीओ कार्यालय के बाहर बिजली कर्मचारियों का धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा है। धरना आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों द्वारा दिया जा रहा है। मंगलवार को धरने का संचालन सब यूनिट कैशियर संदीप ने किया जबकि धरने की अध्यक्षता जिले सिंह ने की। जिले सिंह ने कहा कि पिल्लूखेड़ा एसडीओ के तानाशाही रवैये को देखते हुए धरने के विस्तार का बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिले सिंह का कहना था कि एसडीओ बिजली कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रहा है। बिजली कर्मचारियों का कहना था कि यदि एसडीओ का रवैया ऐसा ही रहा तो वे धरने को राज्य स्तर तक लेकर जाएंगे। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान सतबीर, धर्म सिंह, रामबीर शर्मा, महा सिंह बैरागी, यूनिट सचिव पंकज भाटिया, सब यूनिट जुलाना के सचिव, प्रमोद और राजेश लाठर मौजूद रहे।
हम बात करने को तैयार
पिल्लूखेड़ा बिजली विभाग के एसडीओ अजीत कुमार ने कहा कि वो बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन बिजली कर्मचारी खुद बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। जो आरोप बिजली कर्मचारी उन पर लगा रहे हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है।