फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: एएसआई को दुष्कर्म, एससी-एसटी के झूठे मुकदमे में फंसाकर 32 लाख ठगी, पीएसआई पर केस दर्ज

Wed, 20 Jul 2022 10:41 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि झूठे मुकदमे में फंसाकर समझौते के नाम पर साढ़े 32 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पीएसआई लवली, उसके पति सुनील, सुभाष, पाला व विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साढ़े 32 लाख रुपये ठगने के मामले में केस दर्ज - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएसआई को झूठे दुष्कर्म और एससी/एसटी के मामले में फंसाकर साढ़े 32 लाख रुपये ठगने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक महिला पीएसआई और उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिले के गांव सिलानी निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसका भाई सतीश हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर सोनीपत में तैनात था। उसके साथ गांव संगतपुरा निवासी पीएसआई (प्रोबेशन सब-इंस्पेक्टर) लवली भी तैनात थी।

आरोप है कि लवली ने उसके भाई सतीश पर 2011 में छेड़छाड़, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी तथा एससी एसटी एक्ट के तहत सोनीपत पुलिस में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद 29 सितंबर 2021 को सतीश की पत्नी मंजूबाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति मिलने आया और उसने सतीश के खिलाफ चल रहे मामले को निपटाने की बात कही। व्यक्ति ने कहा कि लवली के पति सुनील से इस संबंध में बात कर लो। मंजूबाला ने सुनील से संपर्क किया। इसके बाद दो-तीन बार उनकी मुलाकात भी हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि सुनील और उसकी पत्नी लवली ने इस मामले को निपटाने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद साढ़े 32 लाख रुपये में सहमति बन गई। 23 मार्च 2022 को सुनील के बताए अनुसार गांव संगतपुरा में देवेंद्र ने 30 लाख रुपये उसके परिजनों को दे दिए। बाकी 2.50 लाख रुपये भी तीन दिन बाद दे दिए। पैसे मिलने के बाद लवली को कोर्ट में अपना शपथ पत्र देना था। आरोपियों को पैसे दिए देवेंद्र के भांजे अजय ने यह सारी बात अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली।

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि झूठे मुकदमे में फंसाकर समझौते के नाम पर साढ़े 32 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पीएसआई लवली, उसके पति सुनील, सुभाष, पाला व विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें