फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण रैली से कंडेला खाप का किनारा

Sun, 20 Dec 2015 12:21 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जाट आरक्षण को लेकर 23 दिसंबर को जींद की जाट धर्मशाला में आयोजित होने वाली रैली से कंडेला खाप ने किनारा कर लिया है। कंडेला खाप ने पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया है। वहीं 20
दिसंबर को कंडेला गांव में होने वाली कंडेला खाप की पंचायत को भी रद्द कर दिया गया है।

 कंडेला गांव के सरपंच रणधीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में आरक्षण को लेकर 20 दिसंबर को आयोजित होने वाली कंडेला खाप की पंचायत को रद्द करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


पंचायत में मौजूद कंडेला खाप के पदाधिकरियों ने कहा कि जनवरी में प्रदेश में पंचायती चुनाव होने हैं। चुनाव के चलते लोग काफी व्यस्त रहेंगे। इसलिए कंडेला खाप जनवरी में जाट आरक्षण के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर 23 दिसंबर को जींद की जाट धर्मशाला में रैली का आयोजन किया जाना है लेकिन कंडेला खाप इस रैली में भाग नहीं लेगी।

 इस अवसर पर पंचायत में पूर्व सरपंच राजबीर, प्रकाश, आजाद सिंह कंडेला, राममेहर कंडेला, रामफल, सतीश, बलवान, अभेराम, धूप सिंह, दरिया सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने इस विषय पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें