फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन पीड़ितों के लिए हेल्प डेस्क शुरू

Thu, 03 Mar 2016 12:15 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन से प्रभावित लोगों के लिए उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। जिला मुख्यालय पर स्थापित इस हेल्प डेस्क पर आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रभावित हुए लोग शिकायतें व समस्याएं बता सकते हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश संत प्रकाश के अनुसार आरक्षण आंदोलन के दौरान जो लोग प्रभावित हुए हैं, वे हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायतें बता सकते हैं। इसके लिए 01681-245048 नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म की शिकायतें दें बंद लिफाफे में
उन्होंने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान दुष्कर्म संबंधी शिकायतें बंद लिफाफे में स्थापित हेल्प डेस्क केंद्रों में जमा करा सकते हैं। जिस व्यक्ति को आरक्षण आंदोलन के दौरान जान एवं माल का नुकसान हुआ है, वे व्यक्ति क्लेम राशि के लिए भी हेल्प डेस्क केंद्रों में आकर अपनी शिकायतें दे सकते हैं।

इंटरनेट सेवा बहाल
आरक्षण आंदोलन के बाद जिले में शांति व्यवस्था कायम होने के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई हैं। पूरे 13 दिन बंद रहने के बाद लोग फिर से मोबाइल इंटरनेट से जुड़ गए हैं। जिलाधीश विनय सिंह के अनुसार जिले की परिधि में यह सेवा शुरू हो गई है। गौरतलब है कि 18 फरवरी को जिले में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


पांच मार्च तक दें क्लेम फार्म
आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए संपत्ति के नुकसान हुआ के लिए क्लेम फार्म पांच मार्च तक संबंधित एसडीएम के कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। डीसी विनय सिंह के अनुसार जिन लोगों को संपत्ति का नुकसान हुआ है, वे क्लेम फार्म में वर्णित सभी दस्तावेज फार्म के साथ लगाएं। वाहन को नुकसान होने की स्थिति में नुकसान की स्थिति को दर्शाने वाले फोटो, वाहन का मॉडल, इंश्योरेंस की जानकारी भी दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें