फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेल मैदान में चमकी जैस्मिन, दौड़ में स्वर्ण व लंबी कूद में कांस्य जीते

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। शिक्षा भारती मॉडल स्कूल के खिलाड़ियों ने ब्लॉक व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कुश्ती और फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में जैस्मिन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में तेजस और पूजा ने कुश्ती में अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते।
अंडर-14 वर्ग में कनिका ने 36 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भव्या ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं एंजल ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दीप सिंह ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। परमजीत ने कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर प्रथम और जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर दोहरी सफलता हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें