फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाणा स्टेट स्केटिंग प्रतियोगिता में जसदेव बने ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
02जेएनडी02: ट्रॉफी उठाकर जीत की खुशी जाहिर करते हुए कोच व खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
नरवाना। 58वीं हरियाणा स्टेट स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक रोहतक में हुआ। इस प्रतियोगिता में जिला जींद के 24 स्केटर्स ने भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें जसदेव सिंह अंडर-19 आयु वर्ग में भाग लेकर ओवरऑल चैंपियन बने।
विज्ञापन

खिलाड़ी जसदेव ने अपने वर्ग की तीन दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा वेदांत (अंडर-19) ने दो ब्रांज मेडल, अग्रिमा (अंडर-19) ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल, तमन्ना (अंडर-19) ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल, चाहत (अंडर-17) ने दो ब्रांज मेडल और संजीदा (अंडर-14) ने एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल अपने नाम किए।
प्रतीक, ध्रुव दत्त, सतदेव और मोहित ने टॉप-10 में जगह बनाई। जिला स्केटिंग इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि जींद के खिलाड़ियों ने विशेषकर अंडर-19 वर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय सांपला में प्रधानाचार्य संदीप नैन नरवाना ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ओवरऑल ट्रॉफी (अंडर-19) प्रदान करते हुए कहा कि जींद के स्केटर्स ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ी भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें